Archive Notice: This article was originally published on 29 फ़रवरी 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नीमकाथाना, जिले के कांकरिया गांव में मंगलवार देर रात को एक युवक की बजरी के नीचे दबने से मौत का मामला सामने आया हैं। परिजनों का आरोप है कि युवक को अवैध खनन माफियाओं द्वारा को बुलाकर उस पर बजरी गिरा कर उसकी हत्या कर दी। जिला अस्पताल में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय की मांग को लेकर सैकड़ो लोग धरने पर बैठे हुए हैं। धरने पर बैठे लोगों की मांग है कि अवैध खनन माफिया के खिलाफ शख्स से सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। मृतक के भाई अजय कुमार ने बताया कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक धरना जारी रहेगा। वही घटना की सूचना पर बाबई थाना अधिकारी सरदार मल भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि रात को फोन आया कि बंशीधर (28) पिता गोकुल राम को माफियाओं ने बजरी में एलएनटी मशीन के नीचे दबाकर उसकी हत्या कर दी। परिजन मोके पर गए और उसकी तलाश की। मोके से सभी लोग फरार हो गए। परिवार को आर्थिक मुआवजा देने और खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर लोग धरने पर बैठे हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...