Archive Notice: This article was originally published on 23 सितम्बर 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नीमकाथाना, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जयपुर के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 27 सितम्बर तक चलाए जा रहे अभियान के तहत घरेलू सिलेण्डर के व्यावसायिक दुरूपयोग की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर शरद मेहरा द्वारा गठित टीम द्वारा पाटन में स्थित विभिन्न होटलों, फर्माे पर औचक कार्यवाही की गई। प्रवर्तन निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पाटन में जय श्री राम चार्ट भंडार व जोधपुर मिष्ठान भंडार से एक-एक घरेलू सिलेंडर तथा हसामपुर में नवदुर्गा जोधपुर मिष्ठान से दो घरेलू सिलेंडर व शिव मिष्ठान भंडार से एक घरेलू सिलेंडर सहित कुल 4 फर्माे से 5 घरेलू सिलेण्डर जब्त किए है। उन्होंने बताया कि सिलेण्डरों को फास्ट फूड, मिठाई व नाश्ता एवं अन्य खाद्य पदार्थ बनाने के लिए अनाधिकृत एवं असुरक्षित तरीके से प्रयोग में लिया जाना पाये जाने पर द्रवित पेट्रोलियम गैस आपूर्ति संबंधी उपबन्धों का स्पष्ट उल्लघंन किए जाने पर सिलेण्डर जब्त किए गए है। रसद विभाग की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
कार्यवाही में प्रवर्तन निरीक्षक राजेश कुमार, पाटन तहसीलदार मुनेश सर्वा शामिल रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...