Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] सैनी कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था नीमकाथाना की बैठक जिला प्रभारी, नाथू लाल सैनी, प्रदेश महासचिव मदनलाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए श्रीमाधोपुर तहसील का अध्यक्ष मानगढ़ निवासी अध्यापक महेन्द्र प्रसाद सैनी को मनोनीत किया गया।जिलाध्यक्ष शिम्भूदयाल सैनी ने नियुक्ति पत्र देकर श्रीमाधोपुर तहसील की कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत किया गया. बाबूलाल सैनी, विनोद सैनी, हेमराज सैनी, रंजीत सैनी, प्यारेलाल सैनी, नरेश सैनी, बहादुरमल सैनी सहित संस्था के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
