Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
उदयपुरवाटी. कस्बे के निकटवर्ती छापोली बस स्टैंड पर 5 सितंबर 23 को जलदाय विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी को आखिर पुलिस ने दो महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। एसआई सुरेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया मारपीट का मुख्य आरोपी राजकुमार कुमावत व पत्नी माया देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी के कब्जे से जलदाय विभाग के अधिकारी का मोबाइल व 12000 हजार नगद राशि भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने पूर्व में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य शेष आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर मुख्य आरोपी धर्मपत्नी सहित दोनों को जेल भेज दिया है।
