Archive Notice: This article was originally published on 27 अगस्त 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

उदयपुरवाटी राजकीय खेल मैदान में हुआ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

उदयपुरवाटी, कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बजरंग दल नगर संयोजक सुशील शैली में जानकारी हुई देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय गौ सेवक शिवराज महाराज, महंत रामनारायण दास त्यागी, गोविंद दास महाराज, शंकर दास महाराज रहे। विशिष्ट अतिथि एसडीएम मोनिका सामोर, तहसीलदार भीमसेन सैनी, विश्व हिंदू परिषद मंत्री सतीश मिश्रा, विहिप प्रखंड के महावीर सैनी, पूनम चंद सोनी थे। मटकी फोड़ प्रतियोगिता का अतिथियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण व भारत माता की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में उदयपुरवाटी सहित सीकर, झुंझुनू, नीमकाथाना जिले की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता रहे श्री श्याम उदयपुरवाटी टीम तथा उपविजेता एबीपी उदयपुरवाटी की टीम रही। दोनों टीमों के कप्तानों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो के साथ विजेता टीम को 7100 रुपये तथा उपविजेता टीम को 4100 रुपए देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड संयोजक धर्मवीर सोनी, प्रखंड के प्रमुख मुकेश सैनी, गोविंद सैनी, रोहित सैनी, कैलाश सैनी, नितेश सैनी, गौ सेवा समिति के अमित जांगिड़, प्रदीप सैनी, पंकज सैनी, मुकेश नायक, मुकेश खन्ना, दीपक सैनी, रोहित सैनी, संपत, हरि सैनी, दिनेश शर्मा, राजेंद्र शेखावत, राजेंद्र सैनी, सुभाष सैनी, गंगाराम मौर्य, रजत मौर्य, पार्षद शिवदयाल स्वामी, दिनेश सैनी, उमेश कुमावत, श्यामलाल सैनी, सीताराम जांगिड़, उषा शर्मा, निखिल, शिवराज सैनी, देवराज सैनी, महेंद्र सैनी, पीयूष राठी, रौनक सैनी, अशोक सैनी, संजय सैनी, ललित सोनी सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कैलाश कटारिया व प्रकाश जांगिड़ ने किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...