Archive Notice: This article was originally published on 18 सितम्बर 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नीमकाथाना, आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान व निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को सुशासन उपलब्ध कराने के दृष्टि से जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एव सतर्कता समिति की बैठक गुरुवार 21 सितंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित होगी । अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल महला ने बताया कि जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के सभी उपखण्ड अधिकारी सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे। इस दौरान जिले के सभी विभागों के अधिकारी जनसुनवाई में भाग लेकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...