Archive Notice: This article was originally published on 20 जनवरी 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नीमकाथाना, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 15 जनवरी से चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान के दौरान अवैध खनन स्थलों पर कार्रवाई कि जा रही है। अवैध खनन गतिविधियों की शिकायत के लिए खान विभाग ने राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है एवं वाट्सएप नंबर जारी किया है जो 24 x 7 काम करेगा । आमजन अवैध खनन गतिविधियों की जानकारी वाट्सएप नंबर 9468742101 पर दे सकेंगे । कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने बताया कि आमजन जिला कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम के फोन नंबर 01574-230013 पर अवैध खनन की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं ।शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...