Archive Notice: This article was originally published on 12 जनवरी 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

युवा अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का ले संकल्प – जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज

नीमकाथाना, खेतड़ी कस्बे के रामकृष्ण मिशन परिसर में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर, केसीसी महाप्रबंधक जीडी गुप्ता थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो के धर्म सम्मेलन में भाषण देकर खेतड़ी व देश को पूरे विश्व में अलग पहचान दी थी। स्वामी विवेकानंद का खेतड़ी से गहरा नाता रहा है, यहां के राजा अजीत सिंह के सहयोग से ही स्वामी विवेकानंद विश्व के पटल पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने देश को गौरवान्वित करने का कार्य किया था। खेतड़ी में बना अजीत विवेक संग्रहालय आज देश के लोगों को मित्रता एवं देश की प्रगति को लेकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। जिला कलेक्टर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री का संदेश है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा है एवं विकसित भारत युवाओं का होगा । स्वामी विवेकानंद कि मानव सेवा ही मुख्य अध्याय था। इस लक्ष्य पर रामकृष्ण मिशन कार्य कर रहा है। विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को प्रेरित करने के लिए अपना अहम योगदान दिया था। देश के महापुरुषों ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश को आगे बढ़ाने में नई दिशा दी थी। दृढ़ निश्चय का संकल्प लेकर सफलता हासिल की जा सकती है। जब असफलता मिलती है तो भाग्य को दोष दिया जाता है, लेकिन मंजिल निश्चित संकल्प कर सच्चाई के मार्ग पर चलाया जाए तो भाग्य को भी बदला जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपखंड की 17 सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के 866 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। जिस पर उन्हें स्वामी विवेकानंद की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद राजकीय कॉलेज में लगी विवेकानंद की प्रतिमा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से दूध से नहला कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...