Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
विद्युत विभाग में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिथलता प्रदान करते हुए इंटर डिस्कॉम में स्थानांतरण करने के संबंध में सोंपा ज्ञापन
उदयपुरवाटी, विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विधायक भगवाना राम सैनी को ज्ञापन सौंपा है। जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के समकक्ष पद व संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अलग-अलग कंपनियों में कार्यरत इंटर डिस्कॉम की संयुक्त संघर्ष समिति राजस्थान के आह्वान पर ज्ञापन के माध्यम से विद्युत विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए इंटर डिस्कॉम में स्थानांतरण नीति बनाने की मांग की है। कई बार बिजली विभाग के कार्मिक भी इंटर डिस्कॉम में स्थानांतरण नीति बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। कार्यरत पदाधिकारियों की पारिवारिक परिस्थितियां होने के बावजूद वर्षों से दूर दराज के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों एवं अधिकारियों की पारिवारिक समस्याओं को मध्य नजर रखते हुए इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण पर मूल वरिष्ठता का हास होता है। डिस्कॉम परिवर्तन करने की स्थिति में पुरानी वरिष्ठता समाप्त होगी और नवीन डिस्कॉम में नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का निर्धारण होगा। विद्युत विभाग में कार्यरत पदाधिकारियों को एक बारिय शिथिलन प्रदान करते हुए इंट्रडिस्कॉम स्थानांतरण करने की नीति तैयार कर विभाग को भिजवाने मांग की है।
