Archive Notice: This article was originally published on 11 अप्रैल 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

शहर की मुख्य बाजारों से होते हुए ईदगाह मस्जिद पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग

उदयपुरवाटी. कस्बे में ईद के त्यौंहार पर शहर के काजी गुलाम रसूल को वार्ड नंबर 23 में स्थित बड़ी मस्जिद से घोड़ी पर बैठाकर ढोल ताशा की साथ मुख्य बाजार, पोस्ट ऑफिस, बस स्टैंड, शाकंभरी गेट से होते हुए ईदगाह मस्जिद पहुंचे। जहां ईद की नमाज अदा करवाई गई। जिसमें देश व विदेश में अमन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद हिंदू मुस्लिम भाईचारा भी देखने को मिला। ईदगाह मस्जिद के बाहर ईद की मुबारक देने के लिए विधायक भगवानाराम सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी, पार्षद अब्दुल अज़ीज़ कच्छावा, पार्षद अजय तसीड़, पार्षद माहिर खान, पार्षद प्रतिनिधि बलाराम सैनी, पार्षद प्रतिनिधि भागीरथ मल सैनी, अमित अली कच्छावा, पार्षद शिव प्रसाद चेजारा, जमील कुरैशी, संजय खान, अकरम मुगल, इस्माईल लीलगर, अजीज नागोरी, इदरीश सहित सैकड़ो की संख्या में हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...