Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिला स्पेशल टीम ओर सदर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
नीमकाथाना, अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ जिला स्पेशल टीम डीएसटी नीमकाथाना और सदर पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पादर्थ गांजा परिवहन करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 9 किलो 818 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। सदर एसआई विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस थाना सदर नीमकाथाना जाप्ता ओर जिला स्पेशल टीम दिनेश कुमार एचसी मय अपनी टीम के साथ गुहाला चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो गाडी आई जिसकी तलाशी ली तो गाडी के अंदर एक बैग मिला जिसको खोलकर चैक किया गया तो बैग के अंदर अवैध मादक पादर्थ गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 9 किलो 818 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। अवैध मादक पदार्थ गांजे की कीमत करीब 1 लाख रुपए से अधिक है। पुलिस ने जितेन्द्र कलावत पुत्र मुंशी राम निवासी ढाणी टिब्बा वाली तन कुजोता थाना सरूण्ड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
