Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
उदयपुरवाटी पुलिस को मिली दुष्कर्म मामले में बड़ी सफलता
उदयपुरवाटी, पुलिस थाने में 6 सितंबर को कोर्ट इस्तगासे के माध्यम से दुष्कर्म पीड़िता महिला ने उदयपुरवाटी थाने में मामला दर्ज करवाया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल करते हुए दुष्कर्म के आरोपी रमेश वर्मा पुत्र सांवलराम वर्मा किशोरपुरा को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महिला को बार-बार परेशान कर रहा था, डरा धमका कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अनुसंधान जारी है।
