Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
आमजन से की भयमुक्त होकर सौ प्रतिशत मतदान करने की अपील
अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] पुलिस अधीक्षक सीकर के आदेशानुसार अजीतगढ़ थानाधिकारी चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में कस्बा अजीतगढ़, जुगराजपुरा, मानगढ़, जगदीशपुरी, सिपुर, दिवराला, अणतपुर, आसपुरा, त्रिलोकपुरा, सिहोडी, गोमावाली, गढ़टकनेत, सुराणी, हरिपुरा, सांवलपुरा तंवरान, सांवलपुरा शेखावतान, अविनाशी, हाथीदेह, नारे, पिथलपुर, रायपुरा जागीर, भानीपुरा, अजमेरी, खटकड़, किशोरपुरा, टटेरा, जुगलपुरा व गुड़ला में अर्द्धसैनिक बल की 70 जवानों की हथियारबंद टुकड़ी व अजीतगढ़ थाना के जाप्ते के साथ फ्लैग मार्च किया जाकर आमजन से संवाद कर आगामी चुनाव के संदर्भ में चर्चा कर जानकारी प्राप्त की।
अजीतगढ़ पुलिस के द्वारा पूर्व में भी अर्द्धसैनिक बल की हथियारबंद टुकड़ी के साथ 04 बार फ्लैग मार्च किया जा चुका है। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान मतदाताओं को भयमुक्त होकर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने में पुलिस व प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई।
