Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
शांति पैराडाइज में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
नीमकाथाना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान)’ के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन एवं लाभार्थियों से संवाद का लाइव प्रसारण का जिला स्तरीय कार्यक्रम खेतड़ी रोड स्थित शांति पैराडाइज में किया जाएगा । इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, लाभार्थी एवं आमजन शामिल होंगे । गौरतलब है कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ देश भर में निकाली जा रही है जिसका उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है और इसके तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
