Archive Notice: This article was originally published on 24 दिसम्बर 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नीमकाथाना, राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर रविवार को पंचायत समिति सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी में व्यापारियों व उपभोक्ताओं ने भाग लिया । संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला रसद अधिकारी संदीप गौड़ ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की जानकारी के साथ उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की । संगोष्ठी को जनसंपर्क अधिकारी विकास चाहर ने संबोधित करते हुए बताया की ई-कॉमर्स परिवेश में, नकली ब्रांडों का जोखिम अधिक हैं । जालसाजी न केवल नकली वस्तुओं के उत्पादकों को नुकसान पहुंचाती है बल्कि यह व्यापक जनता को भी नुकसान पहुंचाती है । ऐसे में उन्होंने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन शोपिंग व व्यापारियों को डिजिटल व्यापार करने में सजगता और सावधानी बरतने का आव्हान किया । कार्यक्रम में जिला ग्राहक पंचायत के संयोजक एडवोकेट सुनील जांगिड़ व सहसंयोजक एडवोकेट संदीप यादव, एडवोकेट राजेंद्र सैनी, प्रवर्तन निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, छावनी गैस नीमकाथाना के नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...