Archive Notice: This article was originally published on 20 सितम्बर 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

कोट गांव के सरजूसागर बांध पर हुआ कार्यक्रम

उदयपुरवाटी. विधानसभा क्षेत्र के कोट गांव के योगीश्वर पीठाधीश्वर महादेव सिद्धपीठ सरजूसागर कोट बांध पर श्री श्री 108 सिद्ध बाबा डॉ. योगी जीवणनाथ महाराज की तृतीय पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। योगीश्वर पीठाधीश्वर महंत साध्वी योगश्री नाथ ने बताया कि श्री श्री 108 सिद्ध बाबा डॉ. योगी जीवणनाथ महाराज की तृतीय पुण्य तिथि पर रात्रि जागरण, समाधि पूजन, रुद्राभिषेक व प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्य्रकम में रात्रि जागरण में रतनगढ़ की भजन पार्टी ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान राष्ट्रीय जीव रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम बिश्नोई, जितेंद्र सिंह, विश्व हिंदू परिषद के सदस्य पूनम सोनी, गोविंद सोनी, नाँगल पूर्व सरपंच अर्जुन लाल वर्मा, अरविंद स्वामी, शंकर सिंह, धनाराम सैनी उर्फ किसान नेता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...