Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
संभाग अध्यक्ष सीकर सत्यनारायण पवार के मुख्य आतिथ्य में हुई आयोजित
नीमकाथाना, [अमित अग्रवाल ] क्षेत्र में मनुहार पैराडाइज नीमकाथाना में राजस्थान पेंशनर्स मंच जिला नीमकाथाना की मीटिंग सत्यनारायण पवार संभाग अध्यक्ष सीकर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। मीटिंग में सैकड़ो पेंशनर्स ने भाग लिया। उपस्थित सभी पेंशनर्स को स्वीप कार्यक्रम के तहत सत् प्रतिशत मतदान करने एवं कराने का संकल्प दिलाया गया। जिला अध्यक्ष जेपी यादव द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन कर बालू राम यादव गिरदावर को सभा अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा प्रीतमपुरी को जिला उपाध्यक्ष, श्रवण सिंह बराला को जिला मंत्री तथा चौथमल टेलर को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। डॉ जेपी यादव द्वारा संभागीय अध्यक्ष सत्यनारायण पवार की सहमति से सागरमल चौधरी को उप शाखा नीमकाथाना का अध्यक्ष, केदारनाथ तिवारी को उप शाखा श्रीमाधोपुर अध्यक्ष व मोहनलाल पारीक को उप शाखा अजीतगढ़ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मीटिंग में पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा कर सुझाव लिए तथा समाधान हेतु कार्य योजना बनाकर समाधान करवाने की जिम्मेदारी जिला कार्यकारिणी को दी गई। अंत में मीटिंग धन्यवाद एवं आभार के साथ समापन की गई। यह सभी जानकारी जिला अध्यक्ष डॉ जेपी यादव द्वारा प्रेस नोट जारी कर दी गई।
