Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
उदयपुरवाटी, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कनिष्ठ लेखाकार सीधी भर्ती परीक्षा 2023 में पात्रता की जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के पश्चात पात्र पाये गए अभ्यर्थियों में से वरीयता के आधार पर श्रेणीवार रिक्त पदों के विरुद्ध कनिष्ठ लेखाकार के अंतिम चयनित अभ्यर्थियों की जारी सूची में रामावतार सैनी पुत्र रामेश्वर लाल सैनी निवासी जहाज तहसील उदयपुरवाटी का चयन हुआ है। रामावतार सैनी ने अपनी सफलता का श्रेय पत्नि मंजु सैनी व परिजनों व गुरूजनों को दिया है। रामावतार का कनिष्ठ लेखाकार के पद पर चयन होने पर पारिवारिक सदस्यों व शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।
