Archive Notice: This article was originally published on 1 नवम्बर 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नीमकाथाना, [ अमित अग्रवाल] पुलिस थाना कोतवाली नीमकाथाना द्वारा 12 साल से फरार रामलाल उर्फ रामू को गिरफतार करने में सफलता हासिल हुई है।परिवादी पवन कुमार चौबे पुलिस निरीक्षक तत्कालीन थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली नीमकाथाना ने आरोपीगण द्वारा अपने वाहन से अवैध रूप से बिना परमिट व लाईसेंस के अवैध शराब का परिवहन करते पाये जाने पर प्रकरण दर्ज कर वाहन एल्टो कार को जप्त किया गया था एवं एक आरोपी राकेश कुमार को गिरफतार किया गया था। प्रकरण का दुसरा आरोपी रामलाल उर्फ रामू पुत्र फतुराम जाति मीणा निवासी श्रीरामपुरी कॉलोनी निवास रोड़ झोटवाडा जयपुर 12 वर्ष से फरार चल रहा था जिसे जयपुर से गिरफतार किया गया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...