Archive Notice: This article was originally published on 29 नवम्बर 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नीमकाथाना, जिला कलक्टर शरद मेहरा की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एंव पंचायतीराज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें विभाग की मुख्यतः नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, एमजेएसए योजनाओं की बिन्दुवार प्रगति की समीक्षा की गई एंव अन्य बिन्दु संपर्क पोर्टल, ई-फाईल, एंव योजनाओं में स्वीकृत कार्याे को समयबद्व पूर्ण करने व आगामी जीपीडीपी में निर्देशानुसार सम्पूर्ण विकास हेतु सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्य शामिल करने हेतु निर्देश दिए गयें। बैठक में सुनील कुमार अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सुनिता कुमावत वि0अ0 अजीतगढ़, महादेव सिंह वि0अ0 खेतड़ी, लालचन्द कनवा वि0अ0 उदयपुरवाटी, प्रेम कुमार अति0वि0अ0, ओमप्रकाश बाजिया सहा0वि0अ0 नीमकाथाना, पवन फोगावट समन्वयक, दीपक कुमार व0सहायक जिला परिषद नीमकाथाना सहित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...