Archive Notice: This article was originally published on 5 जनवरी 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सामाजिक समरसता गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन

गायत्री महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ यज्ञ में दी हजारों आहुतियां

उदयपुरवाटी, कस्बे की वार्ड नंबर 16 जयपुर रोड़ पर स्थित लोक शांति एवं देश की खुशहाली के लिए गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार दंपति महावीर प्रसाद राठी व शारदा देवी के मुख्य यजमानत्व में सामाजिक समरसता गायत्री महायज्ञ का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा के तत्वाधान में बजरंग लाल सोनी के आचार्यत्व में किया गया। जिसमें उपस्थित सर्व समाज के नागरिकों ने लोक शांति एवं राष्ट्रीय समृद्धि के लिए गायत्री महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ यज्ञ में हजारों आहूतियां दी। गायत्री परिवार के स्थानीय संचालक बजरंगलाल सोनी ने प्रज्ञा प्रवचन एवं प्रज्ञा संगीत की प्रस्तुति के साथ-साथ यज्ञ कर्मकांड विधि विधान से संपन्न करवाए। बद्री प्रसाद तंवर ने कहा कि विचार बदलने से ही बदलेगी जीवन की दशा एवं दिशा धारा, क्योंकि विचार ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रहलाद गुर्जर ने कहा कि अब समाज को अंधविश्वासों सहित अन्य रूढ़िवादी मान्यताओं को जड़ से उखाड़ कर फेंकने का समय आ गया है। मानव मात्र को मनुष्य जीवन का महत्व समझकर सदैव सेवा कार्य करते रहना चाहिए। गायत्री महायज्ञ के आयोजन में महावीर प्रसाद सैनी की अहम भूमिका रही। सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया एवं ओम शांति वैदिक मंत्रों के साथ इस आध्यात्मिक आयोजन का समापन किया गया। इस महायज्ञ के दौरान महावीर प्रसाद राठी, जितेंद्र राठी, पूर्व पार्षद खेमचंद राठी, विकास राठी, श्रवण कुमार, प्रहलाद राय गुर्जर, रतनलाल टांक, महावीर प्रसाद सैनी, विकास योगी, वीरेंद्र सैनी, शिवम, शारदा देवी, सरोज देवी, मेवा देवी, कल्पना देवी, कौशल्या देवी, आशा सैनी, दुर्गा देवी, शांति देवी, कमला देवी, ज्योति, संगीता, निकिता, प्रियांशी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...