Archive Notice: This article was originally published on 1 अक्टूबर 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नांगल ग्राम पंचायत के नाँगल ढ़हर में हुआ स्वागत

उदयपुरवाटी. कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत नांगल में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का शंकर लाल सैनी की अध्यक्षता में भव्य सामान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी रहे। सामाजिक नेता धुकलराम सैनी के नेतृत्व में पूर्व विधायक चौधरी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने उपस्थित जन समूह से समस्याएं सुनी तथा जल्दी ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उपस्थित ग्रामीणों की मुख्य समस्या पीने के पानी, बिजली व रास्ते की समस्याओं से पूर्व विधायक को अवगत कराया गया। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में भाजपा के पूर्व 5 साल के कार्यकाल में विकास कार्य हुए थे। उससे भी कहीं ज्यादा विकास कार्य आने वाले समय में होंगे। इस दौरान पालिका नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद राजेंद्र ढ़ेनवाल, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष गीदाराम सैनी, लक्ष्मण राम सैनी, विजयकुमार, रामाकांत दाधीच, अशोक सैनी, जगदीश सैनी, पूर्व सैनी समाज अध्यक्ष कालूराम सैनी, वार्ड पंच फूलचंद सैनी, हेमराज सैनी, पूर्व बजरंग दल तहसील संयोजक रोहितास सैनी, विनोद कुमावत, सुनील सैनी, विनोद कुमावत, ठेकेदार बीरबल सैनी, पंकज, ख्याली राम सैनी, श्यामलाल सैनी, छीतरमल समय नी, मुना राम योगी, धुड़ाराम सैनी रामधन कटारिया सहित सैकड़ो महिला, पुरुष मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...