Archive Notice: This article was originally published on 3 जनवरी 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

उदयपुरवाटी, राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फूले की जयंती जीटी कॉलेज परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व एस आई मदन लाल सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुनिता सैनी सहायक आचार्य मेडिकल कॉलेज सीकर थे। विशिष्ट अतिथि सुश्री कविता सैनी सहायक अभियंता, डॉ. नेहा सैनी आयुर्वेद अधिकारी रहे। रामेश्वर लाल सैनी प्राचार्य ने सावित्रीबाई फूले के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए भारत सरकार से सावित्रीबाई व महात्मा ज्योताबा फूले को भारत रतन देने की मांग की है। जिसका सभी उपस्थित लोगों ने पुरजोर तरीके से समर्थन किया। कार्यक्रम में राजकीय सेवाओं में चयनित एवं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली बालिकाओं, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्दधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। संस्था के सह कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी ने सभी अतिथियों व उपस्थित गणमान्य लोगों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान सैनी समाज अध्यक्ष केदारमल सैनी, उपाध्यक्ष बाबूलाल सैनी, महामंत्री बनवारी लाल सैनी, बागोरा सरपंच पुष्पा सैनी, महेंद्र सैनी एसीबीईईओ, उपप्राचार्य रतन सैनी, उपप्रबंधक राकेश सैनी, प्रधानाचार्य सुनील सैनी, भागमल सैनी, व्याख्याता अनिता सैनी, किरण सैनी अध्यापक, पवन कुमार सैनी, वरिष्ठ अध्यापक, केशर लाल, मनीष कुमार, कैलाश कटारिया, वाचनालय सुनील सैनी, डॉ. अशोक सैनी, डॉ. प्रकाश सैनी, विक्रम सैनी, मूलचंद, पार्षद श्याम लाल सैनी, अजय सिंह, लक्ष्मी सैनी, इंद्रा देवी, सुनीता देवी, कैलाश सैनी, कुलदीप कटारिया सहित सैकड़ो वर्तमान तथा पूर्व जन प्रतिनिधि एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...