Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
मां शक्ति पीठ सकराय धाम शाकंभरी में देश विदेश से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु
उदयपुरवाटी. कस्बे के निकटवर्ती शाकंभरी धाम में मां शाकंभरी सेवा समिति के तत्वाधान में नवरात्र महा पर्व मनाया जा रहा है। सेवा समिति के संदीप रामूका ने बताया कि समिति द्वारा चैत्र नवरात्र में समिति के भक्तों द्वारा महा पर्व का आयोजन हो रहा है। महापर्व के दौरान पांचवां नवरात्रा को माता शाकंभरी को सिरा-पुड़ी व फल-फ्रूट का भोग लगाकर माता के आने वाले श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। शक्तिपीठ शाकंभरी में विराजमान ब्राह्मणी और रुद्राणी का रंग बिरंगे फूलों से श्रृंगार कर माता को गजरा अर्पण किया गया। साथ ही पहाड़ों में विचलन करने वाले बेजुबान जानवरों को हरा घास व फल-फ्रूट खिलाया गया। शक्तिपीठ सकराय धाम में रोजाना हजारों लोग दूर-दराज से चलकर खुशहाली की मन्नत मांगने आते हैं।
