Archive Notice: This article was originally published on 24 सितम्बर 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) सीकर सौरभ स्वामी के आदेशानुसार 21 व 22 सितम्बर 2023 को सीकर व नीमकाथाना जिलें के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 35 सेक्टर आफिसर व सेक्टर पुलिस आफिसर का द्वितीय प्रशिक्षण जिला परिषद सभागार सीकर में दिया गयाl दमयंती कंवर नोडल प्रशिक्षण अधिकारी व सहायक कलेक्टर सीकर व विकास प्रजापत सहायक नोडल प्रशिक्षण अधिकारी व एसडीएम रामगढ़ शेखावाटी सीकर ने बताया कि डीएलएमटीएस द्वारा थीमवार पीपीटी प्रोजेक्टर से प्रशिक्षण दिया गया l चंद्र प्रकाश महर्षि प्रशिक्षण में प्रकोष्ठ सदस्य ने बताया की दिनेश कुमार ने एमसीएमसी , संवेदनशील बुथ, चिंतन शशि शर्मा ने पोस्टल बैलेट व होम वोटिंग, कमलेश कुमार , जयप्रकाश ने बीएलओ कार्य, मांगीलाल शर्मा , बलदेव सिंह ने पोल प्रोसेस, पंकज मील, महावीर सिंह ने आईटी ऐप व मुकेश निठारवाल व रोहित चौधरी ने ईवीएम वीवीपीएटी के सभी बिंदुओं का प्रशिक्षण दिया गया l जिला साक्षरता अधिकारी राकेश कुमार लाटा ने बताया कि गुगल फोर्म से फीडबैक टेस्ट लिया व ईवीएम वीवीपीएटी का हेन्ड ओन करवाया गया l

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...