Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
बघौरा बस स्टैंड पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगा समारोह आयोजित
उदयपुरवाटी. क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागोरा बस स्टैंड पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मां सरस्वती, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं मां सावित्रीबाई फुले की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि रमेश सैनी ने बताया कि बागोरा बस स्टैंड पर स्थित सरकारी विद्यालय में 10:15 बजे विधि विधान से पूजा अर्चना करवरकर मां सरस्वती, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले, मां सावित्रीबाई फुले की मूर्ति स्थापना की जाएगी। मूर्ति स्थापना के पश्चात भंडारे का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जिसमें दिन भर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्राम पंचायत बागोरा की सरपंच पुष्पा देवी की मौजूदगी रहेगी।
