Archive Notice: This article was originally published on 25 सितम्बर 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सवाई नत्थू सिंह स्मृति संस्थान द्वारा किया जा रहा है मूर्ति अनावरण समारोह आयोजित

उदयपुरवाटी. कस्बे के श्री कृष्ण गौशाला वार्ड नंबर 29 उदयपुरवाटी में बुधवार 27 सितंबर 2023 को राव टोडरमल संस्थापक पैंतालीसा उदयपुर शेखावाटी का मूर्ति अनावरण समारोह किया जायेगा। सवाई नत्थू सिंह स्मृति संस्थान आयोजक समिति के सुमर सिंह शेखावत ने बताया कि पैंतालीसा के संस्थापक राव टोडरमल की मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह शाहपुरा की अध्यक्षता में होगा। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा राजेंद्र सिंह राठौड़, बाड़मेर के महंत प्रताप पुरी महाराज, पूर्व मंत्री सैनिक कल्याण विभाग प्रेम सिंह बाजोर, पूर्व मंत्री व विधायक राजेंद्रसिंह गुढ़ा होंगे। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण सिंह, महावीर सिंह, जालम सिंह, राम सिंह राजावत, शिवपाल सिंह नाँगल, श्रवण सिंह बगड़ी, राजेंद्र सिंह शेखावत, कर्नल शौकत खां रहेंगे। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम बुधवार को दोपहर 12:15 बजे होगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...