Archive Notice: This article was originally published on 1 मार्च 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

उदयपुरवाटी, कस्बे के निकटवर्ती पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय इंद्रपुरा की छात्र-छात्राओं ने पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत पुलिस थाने का भ्रमण किया। जानकारी के अनुसार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय इंद्रपुरा के प्राचार्य मनवीर सिंह मीणा ने बताया कि विद्यालय स्टाफ के साथ कक्षा 8 व 9 के छात्र-छात्राओं को छात्र पुलिस कैडेट कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस थाना का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पुलिस थाने की कार्यप्रणाली और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से बताई गई। थाना अधिकारी कस्तूर वर्मा ने विद्यार्थियों को पुलिस थाने की कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका को विस्तार से समझाया। हेड कांस्टेबल दयाराम बाकोलिया ने छात्रों को दफ्तर से संबंधित विभिन्न पुलिस रिकॉर्ड के बारे में जानकारी दी। महिला कांस्टेबल आसा ने छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न घुर सिखाए। जिससे आपातकालीन स्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके। कांस्टेबल रोहिताश ने छात्र-छात्रों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं डिजिटल युग में ऑनलाइन धोखाधड़ी से कैसे बचा जाए। भ्रमण के दौरान पुलिस थाना स्टाफ द्वारा शानदार तरीके से छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की, उसके लिए प्राचार्य मनवीर सिंह मीणा ने पूरे स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने छात्र पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी केंद्रीय विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को एक अनुशासित एवं जिम्मेदार पुलिस कैडेट के रूप में तैयार किया जाता है। जो अपनी कर्तव्य निष्ठा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना एवं छात्र-छात्राओं को सुरक्षा कानून व्यवस्था व समाज में उनकी भूमिका को समझने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। इस दौरान पुलिस थाना स्टाफ एवं विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...