Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
बारिश की फुहार के बीच निकली तीज की शाही सवारी
उदयपुरवाटी, कस्बे में बुधवार को हल्की हल्की बारिश की फुआंर में तीज की शाही सवारी निकाली गई। बारिश के चलते तीज के पर्व पर लगने वाला मेला फीका रहा। तीज की सवारी बड़ी कोटड़ी से शुरू होकर गोपीनाथ मंदिर, बिछात, पोस्ट ऑफिस, बस स्टैण्ड, तीज्यों वाले जोहड़, पांच बत्ती होते हुये वापस राजपूतों की कोटड़ियों में पहुंची। इस दौरान इस दौरान छोटुसिंह शेखावत, मोहनसिंह शेखावत, दशरथसिंह शेखावत, पिंटु शेखावत, झब्बरसिंह शेखावत, राजेन्द्र सिंह शेखावत, कुबेरसिंह शेखावत, राजपाल सिंह, मनोहरसिंह आदि मौजूद रहेे।
