Archive Notice: This article was originally published on 16 जनवरी 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

जिले के मंदिरों मे होगा अयोध्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का लाईव प्रसारण

नीमकाथाना, अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए जिले के सरकारी और गैर सरकारी मंदिरों पर विशेष सजावट एवं रोशनी की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल महला ने बताया कि देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार जिले के सभी मंदिरों में विशेष साफ सफाई कि जायेगी एवं मंदिरों के आसपास होर्डिंग लगाए जाऐंगे। इसके अलावा गाय के गोबर व मिट्टी के दीपक जलाएं जाने की व्यवस्था करने, मंदिर परिसर में सत्संग / सुन्दरकांड / हनुमान चालीसा का पाठ करवाने, अयोध्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का लाईव प्रसारण करवाने, मंदिरों में विशेष आरती एवं श्रृगार का आयोजन करवाने एवं आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारीयों को दिये गये है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...