Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Roadways project MP: मध्य प्रदेश का सागर आने वाले समय में विकास की एक नई कहानी लिखने वाला है। आने वाले समय में यहां उद्योग पर्यटन और व्यापार को नहीं रफ्तार मिलने वाली है इसके साथ ही जिसके पास जमीन है वह भविष्य में होटल रेस्टोरेंट पार्क रिजॉर्ट खोल सकते हैं।
यहां बनेगा हाईवे नेटवर्क
सागर जिले में 4 नेशनल हाईवे और चार स्टेट हाईवे बनने वाले हैं। इसके जरिए देश के कोने-कोने तक सागर जिले से सफर करना आसान हो जाएगा। देश के 12 राज्यों और 41 शहरों से सीधे सागर कनेक्ट हो जाएगा। सागर मध्य प्रदेश के बीचों बीच स्थित है यानी कि यह शहर देश के तमाम बड़े राज्यों से जुड़ जाएगा।
इन प्रोजेक्ट्स पर हो रहा है काम
भोपाल लखनऊ इकोनामिक कॉरिडोर: यह दो राज्यों की राजधानियां को जोड़ेगा। इसके बनने से सागर से भोपाल सागर कानपुर लखनऊ का सफर आसान होगा।
नेशनल हाईवे 44: यह भारत का सबसे लंबा उत्तर दक्षिण हाईवे सागर जिले का 162 किलोमीटर हिस्सा है। इसके बनने से 11 राज्यों का सफर आसान होगा।
सागर कानपुर नेशनल हाईवे : यह साल 2028 तक तैयार हो जाएगा। इसके बनने से 7 घंटे की दूरी 4 घंटे में तय होगी।
इसके साथ ही राजस्थान और अन्य राज्यों तक पहुंचने के लिए भी यहां नइ नई सड़को का निर्माण हो रहा है। इन सभी एक्सप्रेस वे हाईवे और सड़कों के बनने के बाद सफर काफी आसान हो जाएगा।
