Archive Notice: This article was originally published on 29 फ़रवरी 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नीमकाथाना, सदर थाना अंतर्गत किशनपुरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष में दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। मामले को लेकर मृतकों के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया जिस पर सदर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। सदर थाना उप निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को दो पक्षो में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव भी किया था जिसमे 2 सगे भाइयों की मौत हो गई थी। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले को लेकर मृतकों के परिजनों ने 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना के मुख्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लाखाराम मीणा, राजू पुत्री लाखाराम मीणा और पिंकी उर्फ पपीता पुत्री लाखाराम को गिरफ्तार किया हैं। मामले को लेकर आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही हैं।

यह था पूरा मामला-
टोडा के किशनपुरा में दो पक्षों में खेत में लगे पेड़ को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। आरोपियों ने खेत में आकर पथराव किया और मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसमे एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल नीमकाथाना में लेकर आये अस्पताल में लेकर आए जहां बुधराम (60) और दीनाराम (55) को मृत घोषित कर दिया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...