Archive Notice: This article was originally published on 7 अक्टूबर 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

दशरथ केकैयी संवाद और राम वन गमन का मार्मिक दृश्य देख दर्शको की आंखों में छलके आंसू

अजीतग, [विमल इंदौरिया] नवयुवक रामलीला नाट्य कला मंडल अजीतगढ़ के तत्वावधान में स्थानीय मुख्य चौपड़ में तीस सितंबर से चल रही मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की दिव्य और भव्य लीलाओ में रविवार को दशरथ केकैयी संवाद और राम वन गमन के मार्मिक दृश्य को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए और आंखों से आंसू छलकाने लगे।
अवध नरेश महाराज दशरथ को जब महारानी केकैयीं के कोप भवन में होने के समाचार मिले तो दशरथ ने कहा कि चलते हैं सच्चे तीर सदा,पर झूँठे दाव नहीं चलते ।दशरथ तो चलता है पर, दशरथ के पांव नहीं चलते। श्रीराम के वन में जाने पर महाराज ने कहा कि हे आशुतोष अवढरदानी अपराध कोई ओर करता और सजा कोई ओर पाता है। सह निदेशक भरत सिंह ने बताया कि भगवान श्री राम का नवरतन शर्मा ने,सीता का अजय स्वामी ने, लक्ष्मण का वैभव जोशी ने, महाराज दशरथ का दिनेश गोविंद शर्मा ने, सुमंत का श्रवण लाल पारीक ने अभिनय निभाया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...