Archive Notice: This article was originally published on 21 फ़रवरी 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

उदयपुरवाटी. निकटवर्ती ग्राम पंचायत दीपपुरा का बुधवार को नवनिर्वाचित पंचायत भवन का हुआ उद्घाटन । मुख्य अतिथि यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा विशिष्ट अतिथि खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने फिता काटकर किया उद्घाटन किया। ग्राम पंचायत के सरपंच झुमा देवी व सरपंच प्रतिनिधि पूर्व सरपंच मूलचंद सैनी ने अतिथियों को साफा व माला पहनकर स्वागत किया। ग्राम पंचायत भवन के लिए जमीन देने वाले भामाशाह नानुडी देवी बेवा गुगन राम ,महेश सैनी पुत्र गुगनराम का राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने स्वागत किया। ग्राम पंचायत भवन में स्वीकृत राशि 42 लाख व लागत 45 लाख रुपए से बनकर तैयार हुआ है कार्यक्रम का संचालन भानु प्रताप लीलू ने किया।

राज्य मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किस में मजदूर के को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। शेखावाटी को मिली यमुना का पानी की सौगात जिससे क्षेत्र में पीने का पानी व सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा। किसान और महिलाओं को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। क्षेत्र वासियों को कहा कि आने वाली पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए अपना दो महीने बाद आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करें। जनसुनवाई करते हुए मंत्री ने नगर पालिका गुढा गोड़जी ईओ को फटकार लगाते हुए कहा ईमानदारी से काम करना सीख जाओ अगर गलत काम करते हुए पाए गए तो बक्शा नहीं जाएगा । खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने भी सभा को संबोधित किया कहां की क्षेत्र की समस्याओं का समाधान समय पर हो पाएगा राम राज्य स्थापित होगा। उदयपुरवाटी पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने भी सभा को संबोधित किया।

स्वागत भाषण में पूर्व सरपंच मूलचंद सैनी ने राज्य मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया । इस मौके पर उदयपुरवाटी प्रधान माया गुर्जर, उदयपुरवाटी नगर पालिका चैयरमैन रामनिवास सैनी, नगर पालिका पौंख चैयरमेन कोमल शेरावत, उदयपुरवाटी बीडीयो, ककराना सरपंच प्रतिनिधि प्रभाती लाल सैनी, सीथल सरपंच संजू चौधरी, पूर्व प्रधान मदनलाल भावरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदनलाल सैनी, पूर्व कृषि अधिकारी दुलीचंद सैनी, रामजीलाल, नौरग लाल चौधरी, प्रधान पति रामनिवास खटाना, उमराव गुर्जर पूर्व सरपंच ककराना, चंवरा संरपच धर्मपाल सैनी, बागोली सरपंच जतन किशोर सैनी,नेवरी सरपंच प्रतिनिधि नरपत सिंह शेखावत, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अजय भालोठिया,पवन शाह उदयपुरवाटी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दीपपुरा के प्रधानाचार्य झंडू राम सैनी, मनोहर उर्फ गहलोत, आदि उपस्थित थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...