Archive Notice: This article was originally published on 9 जनवरी 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशोरपुरा के प्रांगण में आयोजित साधारण समारोह में वरिष्ठ अध्यापक रामकिशोर शर्मा का उनके 28 वर्ष 8 माह 26 दिन के सेवाकाल की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि पर ब्लाक शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद यादव, विप्र सेना के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिनेश गोविंद शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष डाक्टर विजय जोशी, संयोजक विमल इंदौरिया, सेवानिवृत शिक्षक ओमकार यादव,उपसरपंच सुरेश शर्मा, शिक्षाविद काशीनाथ शर्मा,श्याम सुन्दर शर्मा, वेदाचार्य कैलाश चंद्र शर्मा,प्रधानाचार्य मनोज असवाल, गजानंद शर्मा, समाज सेवी नाथू लाल कौशिक , विपिन पारीक, सुरेंद्र शर्मा,प्रकाश असवाल सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारियों, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ,कर्मचारियों, और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पुष्पाहार पहनाकर, साफा बांधकर , सम्मान पत्र देकर, रामचरित मानस ग्रंथ भेंटकर सम्मानित किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए विप्रसेना के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिनेश गोविंद शर्मा ने कहा कि विनम्रता से श्रेष्ठता को सिद्ध करने वाला कर्त्तव्य पालन ही कर्मचारी के सेवाकाल का अहम परिचय है।
सी बी ई ओ अजीतगढ़ सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि बेदाग छवि से अपना श्रेष्ठ देना ही कर्मचारी की दक्षता का द्योतक है। इस अवसर पर सुलोचना शर्मा,शीला मीणा, लाली देवी शर्मा , प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा, कैलाश चंद्र यादव, अध्यापक नाथूराम सांखला, अशोक सुरेला, महेंद्र यादव, अनिल शर्मा, सुनाराम शास्त्री सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...