Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
नीमकाथाना, भारत सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिले में निरन्तर जारी है। जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन शिविर 23 दिसम्बर को नीमकाथाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत झीराणा व बासडी खुर्द, अजीतगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जुगलपुरा व सांवलपुरा तंवरान, खेतड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मेहाडा जाटुवास व बेसरडा में आयोजित किए जाएंगे ।
