Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
उदयपुरवाटी अग्रवाल समाज समिति के दो वर्षीय चुनाव हुए संपन्न
उदयपुरवाटी. कस्बे के भागीरथी देवी शाह भवन में अग्रवाल समाज की मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमें विमल बंसल को दूसरी बार अग्रवाल समाज समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के अनुसार मीटिंग में समिति की कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्व सहमति से उपाध्यक्ष सुभाष हरलालका, महामंत्री सुरेश शाह, मंत्री संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेश खेराड़ी, उपकोषाध्यक्ष रामचंद्र पटवारी को बनाया गया। अग्रवाल समाज की बैठक के दौरान समिति के संरक्षक राम बल्लभ खेराड़ी, देवकीनंदन अग्रवाल, रामावतार शाह, वासुदेव डोकानिया, श्याम डोकानिया, सुभाष गोयल, विकास पंसारी, गोपाल मंडावा वाले, लोकेश गोयल, अमित पंसारी, नितेश खेराड़ी, शिवकुमार लोहड़िया, राजेश चौधरी, मनीष चौधरी, मनोज शाह, महेश मूनका, संजय खेराड़ी, हिमांशु खेराड़ी, अंकित शाह, सुनील रामूका, ओमप्रकाश शाह सहित अग्रवाल सेवा समिति के वर्तमान तथा पूर्व पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
