Archive Notice: This article was originally published on 12 अप्रैल 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री सतीश चंद्र मिश्र ने तहसील संयोजक सैनी को किया पद से मुक्त

उदयपुरवाटी, विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल के तहसील संयोजक कैलाश सैनी को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री पूनम चंद सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि झुंझुनू विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री सतीश चंद्र मिश्र ने उदयपुरवाटी तहसील बजरंग दल के संयोजक कैलाश सैनी को राजनीतिक गतिविधियों में काफी समय से भाग लेने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके कारण उनके दायित्व को तुरंत प्रभाव से तहसील संयोजक के पद से मुक्त कर दिया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दे की बजरंग दल तहसील संयोजक कैलाश सैनी ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकसभा चुनाव प्रत्याशी बृजेंद्र ओला के समर्थन में राजकीय खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद कैलाश सैनी के कांग्रेस में शामिल होने के चलते झुंझुनू विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री सतीश चंद्र मिश्र ने तहसील संयोजक पद से पद मुक्त कर दिया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...