Archive Notice: This article was originally published on 2 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

8th Pay Comission: आठवें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है लेकिन 2026 में आठवां वेतन आयोग लागू नहीं होगा यह बजट में साफ हो गया है। एक तरफ जहां आठवां वेतन आयोग लागू होने में देरी हो रही है वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार के कर्मचारी बेसब्री से आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं।

 

आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। तो आईए जानते हैं आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी…

 

सरकार के द्वारा अभी आधिकारिक तौर पर रिवाइज्ड पे स्ट्रक्चर की घोषणा नहीं की गई है लेकिन जानकारों की माने तो सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

 

क्या है फिटमेंट फैक्टर का रोल?

 

फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर है जिसका इस्तेमाल मौजूदा बेसिक सैलरी से रिवाइज्ड बेसिक सैलरी के कैलकुलेशन के लिए होता है। सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत यह फैक्टर 2.57 था लेकिन कहा जा रहा है कि आठवी वेतन आयोग के अंतर्गत यह 2.86 हो सकता है।

 

2.15 फिटमेंट फैक्टर के साथ संभावित बढ़ोतरी 

 

अगर सरकार 2.15 के मॉडरेट फिटमेंट फैक्टर पर सहमत होती है तो सभी लेवल पर सैलरी में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। लेवल वन के कर्मचारियों की सैलरी 18000 से बढ़कर 38700 हो सकती है। यानी कि अलाउंस को छोड़कर हर महीने 20700 की सीधी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

 

लेवल 10 पर जहां अधिकारी अभी 56100 की बेसिक सैलरी का रहे हैं वहीं उनकी सैलरी ₹100000 से ऊपर जा सकती है। लेवल 18 की बात करें तो इसमें बेसिक सैलरी 250000 से बढ़कर लगभग 537500 तक हो सकती है।

 

 कब लागू होगा आठवां वेतन आयोग

 

 मौजूदा टाइमलाइन के अनुसार वेतन आयोग के रिपोर्ट 2027 के दूसरे छमाही में आने की उम्मीद है। घोषणा का समय बड़े त्योहार के आसपास हो सकता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों पर इसका असर देखने को मिले।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...