Archive Notice: This article was originally published on 10 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सैलरी में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी

आठवें वेतन आयोग के लागू होते ही कर्मचारियों के सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि इसे जल्द ही लागू किया जाएगा।

लोकसभा में पूछे गए अस्तरहीन प्रश्न संख्या 1347 का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी ने 8th Pay Commission को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें स्पष्ट कीं, जिनसे लाखों कर्मचारियों और करोड़ों परिवारों की उम्मीदें फिर से जग गई हैं।
सरकार की ओर से दिए गए जवाब के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं—

🔸 8th Central Pay Commission का गठन पहले ही हो चुका है।
यानि अब 8वां वेतन आयोग केवल चर्चा नहीं, बल्कि आधिकारिक रूप से बन चुका है।

🔸 Terms of Reference (ToR) यानी वेतन आयोग किन-किन विषयों पर विचार करेगा, इसकी सूची 03 नवंबर 2025 को वित्त मंत्रालय द्वारा जारी कर दी गई है।

🔸 वर्तमान में 50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारी और लगभग 69 लाख पेंशनर्स 8th Pay Commission से लाभान्वित होंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...