Archive Notice: This article was originally published on 22 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आने वाले समय में प्रदेश के सैकड़ो किलोमीटर लंबे कई हाईवे हाईटेक करने हेतु करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जाएगी। जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रदेश के 14 हाईवे हाईटेक करने हेतु विश्व बैंक ने 2025 करोड़ रुपए के लोन की मंजूरी दे दी है। विश्व बैंक बोर्ड ने हाईवेज मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट के तहत इस लोन को मंजूरी दी है। प्रदेश के 14 राजमार्गों के उन्नयन और हाईटेक बनाने हेतु अब इस प्रोजेक्ट के तहत 2025 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। आरएचएमपी के संबंध में प्रोजेक्ट को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास द्वारा बीते शुक्रवार को शासन सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा भी की गई है।

926 किलोमीटर लंबे दायरे में 2025 करोड रुपए किए जाएंगे खर्च

राजस्थान प्रदेश में विश्व बैंक द्वारा 14 राजमार्गों को हाईटेक बनाने हेतु 2025 करोड़ रुपए के लोन की मंजूरी दिए जाने के बाद इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत 9 परियोजनाएं HAM मोड पर विकसित की जाएंगी। इसके अलावा 5 परियोजनाएं EPC मोड पर विकसित की जाएंगी। इन परियोजनाओं के तहत प्रदेश के 14 हाईवे पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च कर बेहतर प्रवर्तन और सड़क सुरक्षा में सुधार के साथ रियल टाइम मॉनिटरिंग के क्षेत्र में सेवाओं को दुरुस्त किया जाएगा।

सफल होगा आसान, समय में भी होगी बचत

राजस्थान प्रदेश में आने वाले समय में हाईवेज मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट के तहत के तहत राजमार्गों के हाईटेक होने के बाद प्रदेश के वाहन चालकों का सफर तो आसान होगा ही होगा साथ ही साथ समय की भी बचत होगी। इसके अलावा लॉजिस्टिक दक्षता में सुधार होगा और रोड पर होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। यह परियोजना राजस्थान प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी। इस परियोजना के तहत सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जीपीएस युक्त एम्बुलेंस नेटवर्क, ट्रॉमा केयर सेंटर और
इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम सुनिश्चित किया जाएगा। इस परियोजना को राजस्थान प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...