Archive Notice: This article was originally published on 21 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Jaipur New Ring Road : राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की राजधानी जयपुर की नॉर्थ रिंग रोड परियोजना को जमीनी स्तर पर लाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

रिंग रोड लगभग 100 किलोमीटर लम्बा

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे कि इस परियोजना से आने वाले समय में जयपुर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बदल जाएगी। प्रस्तावित उत्तरी रिंग रोड लगभग 100 किलोमीटर लंबी होगी, जो 6 लेन की होगी।

जमीनों के रेट होंगें हाई

ये 100 किलोमीटर लंबा रोड जालसू, रामपुरा डाबड़ी, चौमूं , आमेर, बस्सी, जमवारामगढ़, सांगानेर, मौजमाबाद, जोबनेर, कालवाड़ सहित कई इलाकों से होकर गुजरेगा. जिसके बाद यहां के आस पास की जमीनों के रेट में उछाल देखने को मिल सकता है। वहीँ क्षेत्र में रोजगार के नए नए अवसर पैदा भी होंगें

नॉर्थ रिंग रोड परियोजना का मुख्य उद्देश्य जयपुर शहर के चारों ओर मजबूत यातायात गलियारों का निर्माण करना है, जिससे शहर के अंदर वाहनों के बढ़ते दबाव को कम किया जा सके।

वर्तमान में, जयपुर रिंग रोड का दक्षिणी भाग पहले से ही चालू है जहाँ यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। वहीं, अब उत्तरी हिस्से के निर्माण के बाद शहर का रिंग रोड नेटवर्क लगभग पूरा हो जाएगा, जिससे जयपुर के प्रमुख मार्गों पर यातायात कम होने की उम्मीद है।

नॉर्थ रिंग रोड परियोजना जयपुर के यातायात को कम कर सकती है, जिससे यात्रा का समय कम हो जाएगा।

इसके साथ ही सड़क हादसों में भी इजाफा हो रहा है। इससे बस्सी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, रिंग रोड के आसपास औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...