Archive Notice: This article was originally published on 16 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

गुरुग्राम के सेक्टर-३६ में बनेगा नया बस स्टैंड

बाद हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-36 में एक नया बस स्टैंड बनाया जा रहा है, जिससे शहरवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। इस परियोजना को लेकर हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) ने रोडवेज विभाग को जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जैसे ही जमीन हस्तांतरण पूरा होगा, धरातल पर कार्य तेज हो जायगा। New Bus Stand

हरियाणा दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, समेत कई राज्यों को मिलेगा लाभ

जानकारी के लिए बता दे कि नए बस स्टैंड से जिले के भीतर और राज्यस्तरीय दोनों तरह की बसें संचालित होंगी। इसके साथ ही यह दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्यों और शहरों के लिए भी बस सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इससे यात्रियों को रोडवेज और निजी बसों में सफर करने में बड़ी आसानी होगी।New Bus Stand

पुरानी बिल्डिंग है जर्जर हालात में

रोडवेज डिपो के अधिकारियों के अनुसार शहर में मौजूद मौजूदा बस स्टैंड काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। कई बार प्लास्टर गिरने जैसी घटनाएँ भी सामने आ चुकी हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया था। इसके अलावा बस स्टैंड भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में स्थित होने के कारण लोगों को आवागमन में भी काफी दिक्कत होती है। नए बस स्टैंड के निर्माण के बाद इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।New Bus Stand

यात्रियों को मिलेगी कई तरह कि सुविधाएँ

सेक्टर-36 में बनने वाला यह नया बस स्टैंड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। बसों के संचालन, यात्रियों के बैठने व इंतजार करने की बेहतर व्यवस्था और साफ-सुथरा ढांचा इसका हिस्सा होगा। New Bus Stand

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...