Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को चूरू विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ का विशाल सम्मेलन नेहरू युवा केन्द्र के पुराने कार्यालय में सम्पन्न हुआ। हजारो की तादाद में उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया ने दावा किया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में तुफान चल रहा है। इसमे भाजपा के बडे-बडे दिग्गज उड जायेगे तथा 11 दिसम्बर को जनता भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनायेगी। रफीक ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में आमजन को परेशान करने के अलावा कोई भी काम नहीं किया है। भाजपा की सोच ही गरीब व दलित विरोधी है। भाजपा के राज में देश भर में दलित समाज पर अत्याचार हुये है। यहां तक की दलितो को उनके अधिकारो से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। रफीक ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से कमजोर व उपेक्षित तबको के साथ रही है और रहेगी। रफीक ने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओ को बन्द किया है उन्हे फिर से शुरू किया जायेगा। रफीक ने कार्यकर्ताओ का आहवान किया कि आप मुझे चुनाव में बीस दिन का समय दे मै आपको पांच साल विकास दूगा। चूरू विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाना ही हमारा मकसद है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हाजी मकबूल मण्डेलिया ने कहा कि भाजपा ने चूरू विधानसभा क्षेत्र में विकास की उपेक्षा की। पंचायतराज मंत्री राजेन्द्र राठौड ने तीस साल तक जनता के वोट लिये लेकिन उनका हक अदा नही किया। पूर्व विधायक ने कहा कि भय मुक्त होकर 7 दिसम्बर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करे। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विद्याधर मेघवाल ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के मतदाता संगठित होकर कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया को विजयी बनाये। सम्मेलन में कर्मचारी नेता नौरग वर्मा, पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल, रामेश्वर नायक, सुभाष मेघवाल, ओम प्रकाश वर्मा, भागीरथ मेघवाल, लक्ष्मणराम रोलण, महेन्द्र कल्ला, श्रवण बसेर, नरपत मेघवाल, ताराचन्द मेघवाल, भीमराज घान्घू, सत्यनारायण बाकोलिया, प्रभु मेघवाल आदि वक्ताओ ने हाजी मकबूल मण्डेलिया व रफीक मण्डेलिया का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता आदूराम न्यौल, गोरखाराम राहड, मानवेन्द्र बुडानिया, सुखाराम घिन्टाला, अबरार खान, नरेन्द्र सैनी, प्यारेलाल दानोदिया, रियाजत खान, लीलाधर चुलेट, शेर खां सहजुसर, किशनाराम बाबल सहित अनेक वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा से जुडे सैकडो कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की रफीक मण्डेलिया ने माला व दुपटा पहनाकर स्वागत किया। संचालन अजीत मेघवाल व प्यारेलाल दानोदिया ने किया। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया ने वार्ड नम्बर 24 में बुद्धिजीवियो, विप्र समाज एवं पेषनर समाज के प्रतिनिधियो से संवाद किया तथा क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव आमत्रित किये। वार्ड नम्बर 6 में दिव्यांग संस्थान के प्रतिनिधियो से मिलकर समर्थन की अपील की।
