Archive Notice: This article was originally published on 27 नवम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनू जिले के खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल गुर्जर के समर्थन में आज खेतड़ी स्थित पोलो ग्राउंड ओर जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में मुख्य वक्ता केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह थे। सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी जी और राजस्थान में वसुंधरा राजे ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर आमजन को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि देश का विकास सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है। कांग्रेस ने जो पिछले 60 सालों में नहीं किया वे विकास कार्य भाजपा ने इन 5 सालों में कर दिखाए हैं। राजनाथ सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि खेतड़ी से धर्मपाल गुर्जर को जीता कर विधानसभा भेजें और भाजपा का हाथ मजबूत करें। अपने संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को पनपाने का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि अगर ऐसा नहीं है और पाकिस्तान आतंकवाद से निपटने में सक्षम नहीं है तो भारत उसके सहयोग को तैयार है। राजनाथ सिंह ने कांग्रेसियों पर संस्कारहीन होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने जनता से सवाल किया, राहुल जी द्वारा प्रधानमंत्री को चोर कह देना कैसा संस्कार है? और ऐसे संस्कार हीन लोगों के हाथ में क्या देश की सत्ता देनी चाहिए? संबोधन के अंत में राजनाथ सिंह ने गुर्जर को पूर्ण बहुमत से विधानसभा भेजने का आह्वान भी किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...