Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
दक्षता और परीक्षा के आधार पर अग्नि वीरों को परमानेंट कमिशन दिया जाएगा। सेना ने स्पष्ट रूप से कहा है कि स्थाई सैनिक बनने के दौरान अग्नि वीरों को अनमैरिड होना जरूरी है।
सेना के नए नियमों के अनुसार 4 साल के कार्यकाल के दौरान कोई भी अग्नि वीर शादी नहीं कर सकता है। अगर परमानेंट अग्नि वीर बनना है तो रिटायरमेंट के तुरंत बाद आपको शादी नहीं करनी है। स्थाई सैनिक के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती और परिणाम घोषित नहीं हो जाते तब तक उन्हें अनमैरिड रहना होगा।
अगर कोई अग्नि वीर शादी कर लेता है तो स्थाई सैनिक के पद के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। अग्निवीर भर्ती 21 साल की आयु तक होती है और वह 25 साल की उम्र में सेवा मुक्त होते हैं। इसके बाद अस्थाई होने की प्रक्रिया में लगभग 4 से 6 महीने का समय लग सकता है। मैरिड होने वाले अग्नि वीर परमानेंट नहीं होंगे।
