Archive Notice: This article was originally published on 29 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Ajit Pawar : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री डिप्टी सीएम के निधन के बाद महाराष्ट्र समेत पूरे देश में शोक की लहर देखने को मिल रही है। अचानक अजीत पवार का चले जाना सबको गहरी पीड़ा दे गया है। बारामती में प्लेन क्रैश के वजह से उनका निधन हो गया। हादसे में अजीत पवार के साथ 4 अन्य लोगों की भी जान चली गई। लैंडिंग के समय यह हादसा हुआ।चंद सेकंड में विमान आज के गले में बदल गया।

 

 आज होगा अंतिम संस्कार

 अजीत पवार का आज अंतिम संस्कार होगा। राज ठाकरे उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम दर्शन के लिए कटेवाडी स्थित उनके आवास पर पहुंचे हैं।शरद पवार सहित पूरा परिवार भी पैतृक गांव पहुंच चुका है।

 

 शुरू हो चुकी है जांच 

 

 अजीत पवार के निधन की जांच शुरू की जा चुकी है। महाराष्ट्र के लोग अचानक से दादा के चले जाने पर फुट-फुट के रो रहे हैं। अंतिम संस्कार में अमित शाह भी शामिल रहेंगे।महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले उनके आवास पर लाया गया है।अजीत पवार के समर्थकों का कहना है कि सात जन्मों में भी कोई और उनकी कमी पूरी नहीं कर सकता।

 

 फूट-फूट कर रो रहे हैं

 

 अजीत पवार के यू अचानक चले जाने से लोग फूट-फूट कर रो रहे हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके प्यारे नेता ने अचानक दुनिया के अलविदा कह दिया है। अजीत पवार के परिवार वालों का भी रो रो कर बुरा हाल है।

 

 

 

 

 

 

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...