Archive Notice: This article was originally published on 17 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

kal Ka Mousam : देराजस्थान हरियाणा से लेकर पुरे देशभर में फिर एक बार मौसम बदल गया। मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश मौसम का मिजाज बदल दिया। दिल्ली एनसीआर में बीते दिनों में हुई बूंदाबांदी ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत देते हुए उनके चेहरे खिला दी। जहां लोग मार्च महीने में ही मई जून वाली गर्मी से परेशान थे। वहीं मौसम में आए बदलाव ने लोगों को राहत दे दी।

जैसा कि सभी को पता है कि मार्च का आधा महीना बीत चुका है और ज्यादातर बच्चों की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। ऐसे में कई परिवार अपने बच्चों के साथ ट्रिप मारने की प्लान कर रहे हैं। लेकिन उनके मन में एक ही सवाल आ रहा है कि कहीं ट्रिप में बारिश न हो जाए और प्लान पर पानी न फिर जाए। ऐसे में हम उन सभी सवालों के जवाब देंगे जो आपके मन में उछल कूद मचा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं दिल्ली, यूपी- बिहार, राजस्थान, हिमाचल समेत कई राज्यों का वेदर अपडेट…

देश भर में मौसम प्रणाली:

हरियाणा और आसपास के इलाकों में 1.5 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

उत्तर-पश्चिम राजस्थान में 0.9 किमी ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी 0.9 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।

एक ट्रफ उत्तर आंतरिक कर्नाटक से लेकर गल्फ ऑफ मन्नार तक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु से होते हुए निचले स्तर पर फैली हुई है।

17 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल kal Ka Mousam

पिछले 24 घंटे के दौरान,हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई।

जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, उत्तराखंड, उत्तर पंजाब, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, दक्षिण तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार में हल्की बारिश और गरज-चमक देखी गई।

पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई।

उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहेगी।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि) में 20 मार्च तक बारिश और बर्फबारी संभव है।

20 मार्च को इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।kal Ka Mousam

18 मार्च को राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और धूल भरी आंधी संभव है।

अगले 24 घंटों में ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, कोंकण-गोवा और अंडमान-निकोबार में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

18 मार्च को ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कर्नाटक और तेलंगाना में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक संभव है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...