Archive Notice: This article was originally published on 23 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बुधवार को राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में गर्म हवा और तेज धूप के कारण दिन का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ गया। श्रीगंगानगर जिले सबसे ज्यादा गर्मी देखने को मिली है

गर्मी के चलते बदल स्कूलों का समय

अधिक जानकारी के लिए बता दे की जयपुर में, कक्षा 8 तक के स्कूल का समय बदल दिया गया है, जो 27 अप्रैल से लागू होगा। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने 24 अप्रैल से राजस्थान में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटों में मौसम

पिछले 24 घंटों में राज्य के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहा। बुधवार को कोटा, पिलानी, चित्तौड़गढ़, चुरू, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

गंगानगर में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, झुंझनू , चरु , सीकर में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

जयपुर में पारा 40 डिग्री के पार

जयपुर में बुधवार को धूप थी और तापमान बढ़ गया। अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में दोपहर में हल्की हवा चली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला कलेक्टर ने 27 अप्रैल से जयपुर जिले में छोटे बच्चों के लिए स्कूलों का समय बदल दिया है।

लू का असर अलवर में महसूस किया गया

अलवर में बुधवार सुबह से गर्म हवाएं चल रही हैं। दोपहर बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस मौसम में पहली बार लू का असर महसूस किया गया। वह एक गर्म दिन था। दोपहर 2 बजे के आसपास अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है।

जोधपुर में सामान्य से अधिक रहा तापमान

जोधपुर में बुधवार को गर्मी का प्रकोप जारी रहा। शहर में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं, लू के खतरे को देखते हुए आज के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...