Archive Notice: This article was originally published on 8 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan Weahter Update : राजस्थान में मई की शुरुआत से मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे है। एक तरफ तापमान लगातार बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ आंधी और बारिश ने मौसम को अस्थिर कर दिया है।

आज 6 जिलों में अलर्ट

राजस्थान में आज (शुक्रवार) 6 जिलों (भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, अलवर) में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इससे पहले गुरुवार (7 मई) को भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में बादल छाने, आंधी चलने के साथ ही हल्की बारिश आई। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की गुरुवार (7 मई) को कई हिस्सों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

जैसलमेर 45.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

पश्चिमी राजस्थान के अन्य जिलों में भी भीषण गर्मी जारी है।

बाड़मेर में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 43.6 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार (8 मई) के लिए कई जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी भी दी गई है

चित्तौड़गढ़, कोटा और जयपुर में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

इन शहरों में दिन भर भीषण गर्मी का असर दिखाई देता है।

कल देर शाम कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

मौसम विभाग का विवरण तीन साल से अधिक के चार दिनों में जोधपुर संघ और आस-पास के क्षेत्रों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के बदले से पूरे देश में है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...